GajeraVidyabhavanKatargam
हिंदी दिवस

भारत दुनिया में सबसे विविध संस्कृतियों वाला देश है। धर्म, परंपराओं और भाषा में इसकी विविधता के साथ, लोग एकता में विश्वास रखते हैं। हिंदी भारत की सबसे प्रमुख भाषा है। दुनिया में हिंदी भाषा चौथी सबसे अधिक बोली जाने भाषा है। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। वर्ष 1949 में हिंदी को हमारे देश में सर्वोच्च दर्जा प्राप्त हुआ और तब से हिंदी को हमारी राष्ट्रभाषा माना जाता है।
हिंदी दिवस पर्व है, इस पर हमें गर्व है,
सम्मानित हमारी राष्ट्रभाषा, हम सबकी है यही अभिलाषा |
साथियों जैसे कि हम जानते हैं, हम सब यहां हिंदी दिवस के उपलक्ष में यहां उपस्थित हुए हैं, हिंदी दिवस हर साल

१४ सितंबर को मनाया जाता है। भारत देश अनेकता में एकता वाला देश है। अपने विविध धर्म, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के साथ, भारत के लोग सद्भाव, एकता और सौहार्द के साथ रहते हैं।
पहला हिंदी दिवस १४ सितम्बर १९५३ को मनाया गया| मुख्य उदेश्य यह था की हिंदी भाषा का प्रचार पुरे भरत देश में किया जाए| तब से हम हिंदी दिवस मनाते आये है| आज की युवा पीढ़ी अंग्रेजी भाषा की और पूरी तरह से आकर्षित हो गए है| अभी हमें हमारी संस्कृति को बचाना है तो हिंदी भाषा की और हमें फिर से अग्रसर होना पड़ेगा|

आज हमारी पाठशाला में हिंदी दिवस के उपलक्ष में कई सारे छात्रो ने मुहावरे के साथ सवाद, कहावतो के साथ संवाद, दोहे का पठन, कविता गान और नाटक के साथ उत्साह से मनाया गया| पहला
❝ माथे पर जो स्थान बिंदी का है,
हर भाषाओ में वही स्थान हिंदी का है। ❞
हिंदी दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं